Contact Us For RCM Joining

Only Contact Us For RCM Joining & Open New PUC:
Our Whatsap No : 09635186532 / 9230603073

23 December 2015

आर.सी.एम् में सफलता के पांच प्रमुख सूत्र

five rules to success in rcm business

दोस्तों हर क्षेत्र में सफल होने के लिए कुछ जरुरी और मुख्य नियम होते हैं,अगर कोई उसे ठीक तरीके से Follow करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलती हैं। 
RCM Business में भी सफलता पाने के लिए ऐसे कुछ नियम हैं, ऐसे पांच मुख्य नियम हैं जिसकी बाते इस Business की Founder स्वयं तिलोक चंद छाबरा जी करते हैं।  अगर इस बिज़नेस को करते हुए आप इन मुख्य नियमों को लागातार पालन करते हैं तो आप इस बिज़नस में बहुत जल्द और निश्चित रूप से सफल होंगे।  

आर.सी.एम् में सफलता के पांच  मुख्य नियम 


तो आइये दोस्तों आज हम इन पांच मुख्य नियमों को बहुत अच्छे तरीके से जान  लेते हैं जिससे इस बिज़नेस में सफलता मिलना बहुत जल्द और आसान हो जाता हैं।  
  1. स्वयं श्रेष्ठ उदाहरण बनना 
  2. समूह का बिबरन लिखना 
  3. सीखना 
  4. रिटेल 
  5. फोलोआप 

स्वयं श्रेष्ठ उदाहरण बनना :

आर.सी.एम में सफलता आप की ग्रुप की गतिबिधिओं पर निर्भर करती हैं।  और ग्रुप के साथिओं की गतिबिधिओं को सुचारू रूप से चालाने के लिए स्वयं को श्रेष्ठ उदाहरण बनना अत्यन्त आबश्यक हैं।  साथी बही करेंगे जैसा आप करते हैं।  आपके कहने से कोई नहीं सुनने वाला,लेकिन करके दिखाने से सबसे करवाना आसान हो जाता हैं।  यदि आप चाहते हैं की आपके साथी अच्छा सीखे तो आपको बहुत अच्छा सीखकर उनके सामने उदाहरण पेश करना होगा।  यदि आप चाहते हैं की सभी साथी अच्छी मात्रा Product Sharing करे तो आपको पहले करके दिखाना होगा।  और ध्यान रखे उदाहरण भी कमजोर नहीं बनना हैं, वल्कि श्रेष्ठ उदाहरण बनना हैं। 

समूह का बिबरन लिखना :

अपने ग्रुप के सभी साथिओं का पूर्ण बिबरन आपके पास लिखित में दर्ज होना चाहिए।  इसके लिए आप एक अलग से रजिस्टर खाता बनाये या अगर आप Computer में Expert हैं तो Excel पर भी File बनाके सारे बिबरन दर्ज कर सकते हैं और हमेशा उसका प्रिंट आउट साथ में रखिये।  
निचे एक Example दिया जा रहा हैं :

आप इससे भी ज्यादा Detail में बिबरन बना सकते हैं।  ग्रुप के साथिओं का जितना डिटेल बिबरन आप रखेंगे और उसपर रोजाना काम करेंगे तो आपके ग्रुप में Productivity आसानी से बड़ जाएगा।  इस Details का उपयोग किस तरह से किया जाए बो आप अपने Active Upline से सिख सकते हैं। इस Details का उपयोग Report के साथ कैसे किया जाए इसके सम्बन्ध में किसी और Post में आपको बताया जाएगा। 

सीखना :

जितना ज्यादा सीखते हैं उतनी ही सफलता पाना आसान हो जाता हैं।  एक सीखा हुआ इंसान किसी भी काम को बहुत आसानी से कर लेता हैं, जबकि बिना सीखा हुआ इंसान उसी कार्य को बहुत मुश्किल या नामुमकिन मान लेता हैं। इसलिए सीखना थोड़ा बहुत नहीं होना चाहिए , बल्कि सिखने का इच्छा हमेशा बनी रहनी चाहिए।  
आर.सी.एम में Nutricharge जैसे Product के लिए सीखना अत्यन्त ही आबश्यक हैं।  Products के बारे में जितना अधिक Knowledge के साथ लोगो को बताएँगे उतना ही लोगो को जल्दी समझ में आएगा।  

रिटेल :

आर.सी.एम में Business Volume की सारी निर्भरता रिटेल पर आधारित हैं।  आर.सी.एम गुणबत्ता उत्पाद बाजिब कीमत पर उपलब्ध हैं।  इनको घर घर में पहुचाने से ही आप इस ब्यबस्था का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।  यह एक बहेतरीन ब्यबस्था हैं जो हिन्दुस्तान के उपभोक्ताओं को आगे बढ़ाने का शानदार मौका देती हैं। आपको और आपके साथिओ को केवल मुख प्रचार द्वारा यह घर घर तक पहुचाना हैं। 

फोलोआप :

उपरोक्त चारों बातों को अपने ग्रुप में लागू करवाने के लिए फोलोआप की आबश्यकता हैं।  इन चारों बातो को जो अपने Group में ज्यादा लागू करवा पाता हैं बो उतना ही सफल होता जाता हैं।  Followup जब तक परिणाम में पूर्णतया ना परिबर्तित हो जाता हैं तब तक लगातार Followup जारी रखना चाहिए। 

इन पांचो नियमों को मानते हुए आप लगातार आर.सी.एम बिज़नेस में आगे बढ़ते रहिये आप जरूर सफल होंगे क्यूंकि इस बिज़नेस में सारे सफल ब्यक्ति ऐसे ही सफल हुए हैं।  
हमारी शुभकामनाये आपके साथ हैं, अगर यह लेख आपके लिए कुछ फायदेमंद रहा तो इसे अपने मित्रो के साथ जरूर शेयर कीजिये।  

** अगर आपके पास भी RCM Business सम्बंधित कोई Article हैं तो और आप अगर बो सभीसे शेयर करना चाहते हैं तो आपने नाम और  चित्र के साथ हमे भेजिए, हमारा Email Id हैं : rcm.info98@gmail.com.


Subscribe To Get Every RCM Update News in Your Email!

2 comments: